सागर नगर: सिटी बसों की मनमानी को लेकर ऑटो चालकों ने पुराने सरकारी बस स्टैंड पर की बैठक, नगर निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन
शहर में बिना रूट और स्टॉपेज पर सिटी बसों के चलने और घंटो खड़े रहने के खिलाफ ऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक पुरानी सरकारी बस स्टैंड पर आज आयोजित की गई। वहीं बैठक में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री भी पहुंचे जिन्होंने ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी से कहा कि आप लोग हड़ताल का निर्णय ना ले 2 दिन के अंदर सिटी बस प्रबंधन के साथ बैठक कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।