सागर नगर: फोन पर परेशान करने पर किशोरी ने फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया
सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने अब युवक खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया है,जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया। 20 जुलाई को किशोर न्यायालय के पास रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या की थी।