कलान: छोटी मिघौल में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई
qअल्लागंज (शाहजहांपुर)। थाना अल्लागंज क्षेत्र के गांव छोटी मिघौल में एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर रात में घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपितों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और युवतियों के कपड़े भी फाड़ दिए गए