देवबंद: देवबंद में सीएम की रैली में 'छोटा योगी' बना आकर्षण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खिल उठा मासूम संस्कार का चेहरा
देवबंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान एक मासूम बच्चा ‘छोटा योगी’ बनकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। भगवा वस्त्र और मुख्यमंत्री जैसी वेशभूषा पहनकर पहुंचे ग्राम जटोल निवासी संस्कार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चे को अपने पास बुलाकर उससे बातचीत की।