लातेहार: जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर खेल स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जिला खेल स्टेडियम में लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां संस्कृतिक प्रस्तुतियों में जिले की समृद्ध परम्परा,लोक कला और प्रतिभाओं की मनोहारी झलक देखने को मिला।