बिलारी: बिलारी में बस संचालक से तमंचे के बल पर 50 हजार रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद के बिलारी थाने ने बस संचालक कपिल चौधरी से 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले रणवीर उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।