पिपरई: पिपरई विकास पर नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की
मंगलवार शाम करीब 6 बजे पिपरई नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि रंजीत धाकरे ने भोपाल में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान पिपरई नगर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और योजनाओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा,जिस पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया गया।