जगदलपुर: खड़कघाट में नदी किनारे 5 दिनों से लापता युवक का मिला शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खड़कघाट में इंद्रावती नदी किनारे गुरुवार की सुबह 11 बजे एक युवक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद जहां पुलिस का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया तो वही शव को देखने आसपास के लोग मौके पर आ पहुँचे। पुलिस ने इस दौरान मृतक की शिनाख्त करते हुए परिजनों को बुलाया।