तरारी: जीरो माइल तीनमुहान पर रात में ताबड़तोड़ फायरिंग, 16 पर केस दर्ज—5 गिरफ्तार, 11 फरार
Tarari, Bhojpur | Jun 27, 2026 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित तीनमुहान पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे मल्थर गांव के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।