शिवपुरी: सुरवाया थाना क्षेत्र में टायर फटने से मेडिसिन से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र की अमोला घाटी के पास सोमवार की दोपहर 3 बजे मेडिसिन से भरा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहा था। हादसे में चालक सहित स्टाफ को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई दूसरा वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।