राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी आज टोंक में मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान चतुर्वेदी ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के आवास पर पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पूर्व अविकानगर स्थित एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ अरूण चतुर्वेदी का स्वागत किया गया।