गुना नगर: टोरिया गांव के पास दो युवकों का अपहरण, हाथ-पैर बांधकर पाइप में बनाया बंधक, ₹3 लाख मांगे, 4 गिरफ्तार
गुना कैंट थाना के गुना अशोकनगर स्टेट हाईवे पर टोरिया गांव के पास 16, 17 मई रात राज और अनिकेत रघुवंशी का सनसनीखेज अपहरण हुआ। 17 मई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, फरियादी रविंद्र रघुवंशी की शिकायत पर मामला दर्ज किया। छोड़ने के बदले बाइक या ₹3 लाख की मांग की गई। रात भर सर्चिंग की दोनों युवकों को मुक्त करा कर, दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।