सिराथू: काशिया पश्चिम में हाइवे पर रोडवेज बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर घायल को भेजा गया अस्पताल
सोमवार की दोपहर सिराथू क्षेत्र के काशिया पश्चिम में नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में जोरदार टक्कर मार दिया है।टक्कर के बाद गांव का रहने वाला बजरंगी सरोज सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। घायल को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जाता है कि सड़क पर रोडवेज बस अनियंत्रित तरह से चल रही थी।