सूरजगढ़: सूरजगढ़ा बाजार में शहीद स्मृति चौक के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक बाल-बाल बचा
शुक्रवार अपराह्न करीब 1:40 बजे सूरजगढा बाजार में शहीद स्मृति चौक के समीप बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ट्रक से बाइक की टक्कर के बाद बाइक का चालक बाल बाल बच गया उसकी जान भी जा सकती थी. घटना के बाद तकरीबन 10 मिनट तक यहां सड़क यातायात बाधित रहा. बाइक मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ. बाइक चालक शाम्हो प्रखंड का रहने वाला था.