गोरखपुर: मेरी ही जमीन पर कब्जे की कोशिश, अब मुझे मिल रही जान से मारने की धमकी: प्रेस वार्ता में राहुल ने बताया
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में जमीनी विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष द्वारा पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए जाने के बाद अब दूसरे पक्ष ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा है। राहुल कुमार यादव ने आरोप लगाया कि जमीन उनकी है, लेकिन उन्हें ही जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की