शराब लूटने उमड़ी महिलाओं कि भीड़! दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से ग्रामीणों ने लूटीं शराब की बोतलें
अररिया में शराब बंदी का पोल खोलती तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट के समीप टोल टैक्स के पास शराब लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शराब की बोतलें निकालने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कई लोग ट्रक से शराब की बोतलें ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर रानीगंज थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर शराब की बोतलें लूटने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चालक और खलासी के मौके से फरार होने की भी जांच कर रही ह�
Arwal, Arwal | Oct 2, 2026