ओरमांझी: स्वास्थ्य मंत्री ने सेंटेविटा अस्पताल में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलकर जाना हालचाल
सेंटेविटा अस्पताल में इलाजरत वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से बुधवार शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी पूरी जानकारी लेकर इलाज की समीक्षा की। इस मौके पर डॉक्टरों ने बताया कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है