कामां: जुरहरा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पुत्र के नाम से बैंक खाता खुलवाकर स्वयं उसका उपयोग कर रहा था। जांच में खाते में साइबर ठगी से प्राप्त करीब 43 लाख 25 हजार रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। फजरू पुत्र बशीर से अनुसंधान जारी है। गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।