हनुमानगढ़: आईपीएस बी आदित्य बने हनुमानगढ़ के 35वें पुलिस कप्तान, नरेन्द्र सिंह मीना का 3 माह 27 दिन का रहा कार्यकाल
आईपीएस बी आदित्य हनुमानगढ़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात 18 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की सूची जारी की, जिसमें हनुमानगढ़ के एसपी नरेन्द्र सिंह मीना का तबादला कर उन्हें बीकानेर स्थित 10वीं बटालियन राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (आरएसी) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।