गाज़ियाबाद: जिले की रहने वाली तन्वी त्यागी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते दो गोल्ड मेडल, यूपी की टीम में मिली जगह
शहर की रहने वाली तन्वी कक्षा 9 की छात्रा है और इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। हाल ही में तीरंदाजी संगठन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तन्वी ने दो गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दमदार प्रदर्शन के बाद तन्वी ने यूपी की टीम में अपना स्थान बनाया है और अब वह राज्य स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।