गाज़ियाबाद: जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर एक किलोमीटर पर तैनात होगी विद्युत निगम की टीम, बिजली की समस्याओं का करेगी समाधान
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विद्युत निगम कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है। पोल पर पॉलीथिन लपेटने और तारों को ऊंचा करने का कार्य किया जाएगा।हर एक किलोमीटर पर टीम तैनात की जाएगी जो बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।