गाज़ियाबाद: कविनगर इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, डेढ़ करोड़ रुपए की डकैती में था वांछित
कविनगर थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि 2023 में हुई डेढ़ लाख रुपये की डकैती के मामले में आरोपी वांछित चल रहा था।