गाज़ियाबाद: कविनगर क्षेत्र की निवासी महिला को घर बैठे कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने ठगे ₹8 लाख
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला को घर बैठे कमाई का झांसा देकर करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने उन्हें शुरुआत में एक हजार रुपये का टास्क देकर 300 रुपये अतिरिक्त रिटर्न भी दिया। इसके बाद महिला से कई बार में विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई। पीड़िता ने रकम निकाली चाही तो उनसे और रुपये मांगे गए।