जानसठ: भोपा क्षेत्र के नीरगाजनी झाल पर पानी के ऊपर तैरता हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
भोपा क्षेत्र के नीरगाजनी झाल पर बुधवार देर शाम 5:00 के आसपास उसे समय हड़कंप मच गया जब झाल के गहरे पानी के ऊपर अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजकर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है, मृतक व्यक्ति के पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।