जानसठ: भोपा के भोकरहेड़ी मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार फौजी को कुचला, शादी के कार्ड देने जाते समय हुआ हादसा
भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी मार्ग पर बुधवार दोपहर 3:00 के आसपास उसे समय बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला जब एक प्रशांत नामक फौजी भोकरहेड़ी मार्ग से बाइक पर सवार होकर अपनी हीं शादी के लिए कार्ड देने के लिए जा रहा था तभी सामने से बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गया और देखते हीं देखते फौजी प्रशांत की दर्दनाक मौत हो गई, हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।