कैथल: कैथल की डीसी प्रीति ने समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं
डीसी प्रीति ने आमजन की शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद व नगर पालिका कार्यालयों में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जहां संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। अब समाधान शिविर का आयोजन हर कार्य दिवस में 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।