कैथल: ढांड के राजकीय स्कूल का दौरा करने पहुंचे विधायक सतपाल जांबा, अध्यापिका शिक्षा मंत्री का नाम नहीं बता पाई
पूंडरी हलका भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने सरकारी स्कूल ढांड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सबसे पहले प्रिंसिपल के कार्यालय में जाकर हाजिरी रजिस्टर चैक किया। इसके बाद विधायक ने क्लास रूम में जाकर बच्चों से पूछा कि आपकी पढ़ाई कैसी चल रही है। बच्चों ने कहा बहुत अच्छी सर। विधायक ने 9 वीं कक्षा की छात्राओं से हरियाणा के शिक्षा मंत्री का नाम पूछा