सांगोद: देवली मांजी के बालूहेड़ा गांव में अतिक्रमण के खिलाफ कनवास प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, रास्ते के अतिक्रमण को हटाया
Sangod, Kota | Jul 8, 2026 सांगोद में देवली मांझी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालूहेड़ा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को आयोजित प्रशासनिक शिविर के दौरान कनवास एसडीएम बाबूलाल मीणा और तहसीलदार की मौजूदगी में तीन स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए।