शाजापुर: होली पर्व पर लकड़ी की बजाय कंडे उपयोग करने की शाजापुर कलेक्टर ने जिले वासियों से की अपील
कलेक्टर द्वारा होलिका उत्सव में लकड़ी दहन कम कर पर्यावरण के संरक्षण तथा गौशालाओं में उपलब्ध कंडो का विक्रय कर गौशालाओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिले वासियों से होली पर्व पर लकड़ी की बजाय कंडे उपयोग करने की अपील की गई हैं। इस संबंध में उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. ने बताया कि होलिका दहन समितियां कंडे क्रय करने के श्री रामकृष्ण गौशाला सम्पर्क करें।