शाजापुर: शाजापुर की थोक फल सब्जी मंडी में आलू के दामों में सो रुपए का हुआ इजाफा, लहसुन के भी रुपये 500 प्रति क्विंटल दाम बढ़े
थोक फल सब्जी मंडी में को आलू और लहसुन के दामों में इजाफा देखने को मिला।शनिवार को आलू 2059 क्विंटल आवक के साथ 1800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका जबकि यही आलू शुक्रवार को ₹1700 प्रति क्विंटल तक बिका था वही शनिवार को लहसुन 2054 क्विंटल आवक के साथ 9500 प्रति क्विंटल तक बिका जबकि शुक्रवार को लहसुन के दाम ₹9000 प्रति क्विंटल तक रहे थे हालांकि प्याज के दाम स्थिर रहे।