उज्जैन ग्रामीण: ग्राम बानका पारथी बड़ला में मोबाइल न देने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
चौकी प्रभारी जयेन्द्र डामोर ने बताया कि समीप के ग्राम बानका पारथी बड़ला में रहने वाली सुवाबनी बाई पति विशाल गुजरिया उम्म्र 21 साल ने बुधवार रात अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति और अन्य परिजन घर में ही थे और जब उन्होंने कमरे में देखा तो सुवाबनी की लाश लटकी मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।