राजमहल: राजमहल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अबुआ आवास का कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले लाभुकों के विरुद्ध होगा सनहा दर्ज
अबुआ आवास योजना के तहत राजमहल प्रखंड कार्यालय से स्वीकृत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आवासों की स्वीकृति हुईं थी। जिसमें कई आवास का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है, परंतु वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के 157 लाभुकों को पहली क़िस्त की राशि 30 हजार रु का भुगतान 2 वर्ष पूर्व मिलने के बावजूद आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया गया है।