टिकारी: बाला बिगहा में दीपावली के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक ने फीता काट कर मंच का किया उद्घाटन
Tikari, Gaya | Nov 9, 2026 टिकारी प्रखंड के खनेटु पंचायत स्थित बाला बिगहा में दीपावली के समापन पर सोमवार संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने स्थानीय प्रतिनिधि की उपस्थिति में फीता काट कर मंच का उद्घाटन किया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इस अवसर पर इकट्ठा हुई।