#बालोतरा: पुलिस द्वारा Driver Dignity Day 2026 का आयोजन।
वाहन चालकों को सम्मान एवं गरिमा का संदेश, सुरक्षित यातायात के लिए किया जागरूक।
यातायात नियमों की जानकारी देकर पुलिस प्रशासन ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन।
वाहन चालकों को दिलाई शपथ।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित सड़क परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 17 सितम्बर 2026 को जिले में Driver Dignity Day 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत जिला परिवहन अधिकारी, वाहन चालक यूनियन/संघों, वाहन चालकों, परिवहन एवं लॉजिस्टिक कंपनियों, आमजन, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री हरफूलसिंह आरपीएस एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के निकट सुपरविजन में जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। Driver Dignity Day 2026 के अवसर पर वाहन चालकों के अमूल्य योगदान, सम्मान एवं गरिमा को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
@policerajasthan
#BalotraPolice #DriverDignityDay #RoadSafety #TrafficAwareness