बहरोड़: बहरोड में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का संबोधन: “संस्कृति मिटाने की कोशिशें नाकाम, बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की बात कही”
Behror, Alwar | Apr 23, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के बिजोरावास गांव में गुरुवार को दोपहर बारह बजे आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिरकत की और ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।