चौमूं: चौमूं पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Chomu, Jaipur | Apr 13, 2024 चौमूं थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चुराया गया सामान भी बरामद किया गया है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर के कचौलिया रोड पर 25 मार्च 2024 को एक मकान में चोरी की घटना हो गई थी। पीड़ित घनश्याम शर्मा निवासी कचौलिया रोड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।