जगदलपुर: पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरित्र पर शक करता था
जगदलपुर में शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी पत्नी से मारपीट की, फिर चरित्र पर शक के चलते चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को भी जब्त किया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।