Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image

22 जुलाई को 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) लिखित परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज डीआरडीए सभागार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भु शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम पूर्वाह्न 9:30 बजे निर्धारित है तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्पष्ट प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः वर्जित रहेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा से एक दिन पूर्व एवं परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले पूरे परिसर की सघन जांच कराई जाए। केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी तथा विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक एवं उड़नदस्ता दल की भी तैनाती की गई है। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय, नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), नवादा तथा पुलिस कार्यालय, नवादा से पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा, यातायात, वज्रवाहन, वाटर कैनन एवं अश्रु गैस आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि के दौरान लगातार गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक रहेंगे। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर नवादा सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rajauli, Nawada | Jul 20, 2026

MORE NEWS

विधायक आईपी गुप्ता ने खेसारी लाल यादव को लेकर साफ-साफ नाराजगी जताई है।

 आईपी गुप्ता उन्होंने कहा कि जब-जब खेसारी पर मुसीबत आई तब लालू यादव ने खुद उनकी पीठ पर हाथ रखकर कहा था कि घबराओ नहीं मैं तुम्हारे साथ हूं, और आज वही लोग उन्हें अनपढ़ कह रहे हैं। इसी बात पर कटाक्ष करते हुए आईपी गुप्ता ने यह भी कहा कि जहां-जहां खेसारी प्रचार करने जाते थे वहां पैसा वसूली भी करते थे। ऐसे लोगों के लिए उन्होंने कहा कि अगर यह हमारी पार्टी होती तो हम कल ही इन्हें निकालने की चिट्ठी भिजवा देते। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की कि भैया आप आकर इसको पार्टी से जल्दी निकाल दीजिए क्योंकि यह आदमी जन स्वराज का समर्थक है और उसके साथ है। आईपी गुप्ता के मुताबिक ऐसे व्यक्ति को समर्थन देकर और टिकट देकर आरजेडी ने बहुत बड़ी भूल की है और अब ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

विधायक आईपी गुप्ता ने खेसारी लाल यादव को लेकर साफ-साफ नाराजगी जताई है। आईपी गुप्ता उन्होंने कहा कि जब-जब खेसारी पर मुसीबत आई तब लालू यादव ने खुद उनकी पीठ पर हाथ रखकर कहा था कि घबराओ नहीं मैं तुम्हारे साथ हूं, और आज वही लोग उन्हें अनपढ़ कह रहे हैं। इसी बात पर कटाक्ष करते हुए आईपी गुप्ता ने यह भी कहा कि जहां-जहां खेसारी प्रचार करने जाते थे वहां पैसा वसूली भी करते थे। ऐसे लोगों के लिए उन्होंने कहा कि अगर यह हमारी पार्टी होती तो हम कल ही इन्हें निकालने की चिट्ठी भिजवा देते। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की कि भैया आप आकर इसको पार्टी से जल्दी निकाल दीजिए क्योंकि यह आदमी जन स्वराज का समर्थक है और उसके साथ है। आईपी गुप्ता के मुताबिक ऐसे व्यक्ति को समर्थन देकर और टिकट देकर आरजेडी ने बहुत बड़ी भूल की है और अब ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

Rajauli, Nawada | Jul 21, 2026

नीट आंदोलन पर मंत्री श्रवण कुमार का हमला, सोशल मीडिया कानून और स्कूलों के भगवा रंग पर भी बोले

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन में वास्तविक छात्र शामिल नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता छात्रों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जुआ-सट्टा रोकने के लिए प्रस्तावित कानून का भी समर्थन किया। वहीं, सरकारी स्कूलों को भगवा रंग से रंगे जाने के विवाद पर भी उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।
वीओ:
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जो छात्र पढ़ाई-लिखाई में लगे हैं, वे आंदोलन का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। उनके अनुसार, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीतिक दल छात्रों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज को लेकर प्रस्तावित कानून पर मंत्री ने कहा कि किसी को अपमानित करने की अनुमति न संविधान देता है और न ही समाज। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसे मामलों में कानून ला रही है तो इसका स्वागत होना चाहिए। साथ ही जुआ और सट्टेबाजी पर सख्त कानून बनाने की पहल को भी उन्होंने जनहित में बताया।
सरकारी स्कूलों को भगवा रंग से रंगे जाने पर उठे सवालों के जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि किसी रंग से एतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में न पहले भगवाकरण हुआ है और न अब हो रहा है। विपक्ष केवल राजनीतिक कारणों से इस मुद्दे को उठा रहा है।

बाइट: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार।

नीट आंदोलन पर मंत्री श्रवण कुमार का हमला, सोशल मीडिया कानून और स्कूलों के भगवा रंग पर भी बोले बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन में वास्तविक छात्र शामिल नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता छात्रों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जुआ-सट्टा रोकने के लिए प्रस्तावित कानून का भी समर्थन किया। वहीं, सरकारी स्कूलों को भगवा रंग से रंगे जाने के विवाद पर भी उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। वीओ: मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जो छात्र पढ़ाई-लिखाई में लगे हैं, वे आंदोलन का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। उनके अनुसार, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीतिक दल छात्रों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज को लेकर प्रस्तावित कानून पर मंत्री ने कहा कि किसी को अपमानित करने की अनुमति न संविधान देता है और न ही समाज। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसे मामलों में कानून ला रही है तो इसका स्वागत होना चाहिए। साथ ही जुआ और सट्टेबाजी पर सख्त कानून बनाने की पहल को भी उन्होंने जनहित में बताया। सरकारी स्कूलों को भगवा रंग से रंगे जाने पर उठे सवालों के जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि किसी रंग से एतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में न पहले भगवाकरण हुआ है और न अब हो रहा है। विपक्ष केवल राजनीतिक कारणों से इस मुद्दे को उठा रहा है। बाइट: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार।

Rajauli, Nawada | Jul 21, 2026

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि लोकतंत्र  के लिए आज का दिन काला दिन मनाया जाएगा

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि लोकतंत्र के लिए आज का दिन काला दिन मनाया जाएगा

Rajauli, Nawada | Jul 21, 2026

22 जुलाई को 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) लिखित परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज डीआरडीए सभागार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भु शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम पूर्वाह्न 9:30 बजे निर्धारित है तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्पष्ट प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः वर्जित रहेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा से एक दिन पूर्व एवं परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले पूरे परिसर की सघन जांच कराई जाए। केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी तथा विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक एवं उड़नदस्ता दल की भी तैनाती की गई है। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय, नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), नवादा तथा पुलिस कार्यालय, नवादा से पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा, यातायात, वज्रवाहन, वाटर कैनन एवं अश्रु गैस आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि के दौरान लगातार गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक रहेंगे। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर नवादा सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। - Rajauli News