पन्ना: पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जैन मंदिर के पीछे से ₹1.42 लाख का जुआ पकड़ा गया, 6 आरोपी गिरफ्तार
Panna, Panna | Oct 22, 2024 पन्ना कोतवाली पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जैन मंदिर के पीछे से 1 लाख 42 हजार रुपए का जुआ पकड़ा और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पन्ना पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें थाना प्रभारी (TI) रोहित मिश्रा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।