भीलवाड़ा: महुआ दहेज विवाद में नया मोड़: दूल्हे पक्ष ने आरोप नकारे, जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की की मांग
दहेज में थार गाड़ी मांगने के आरोपों से चर्चित मांडलगढ़ के महुआ का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। दूल्हे पक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना पक्ष रखा और निष्पक्ष जांच की मांग की।