कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में घर में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 23, 2026 अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के एक घर में चोरी कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब छह बजे सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी में प्रयुक्त जगुआर कार 17.36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।