शिकोहाबाद: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने सिरसागंज आवास पर विज्ञान प्रदर्शनी के पम्पलेट का विमोचन किया, 8 दिसंबर को होगी प्रदर्शनी
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सिरसागंज आवास पर जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के पम्पलेट का विमोचन किया। यह प्रदर्शनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित हो रही है।