बिहटा: खेदलपुरा गांव के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक
Bihta, Patna | Apr 3, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव के पास बिजली के शॉट सर्किट के कारण गेहूं की खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण करीब 10 से 15 कट्ठे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मामला शुक्रवार के शाम 4:05 के करीब की बताई गई है।