रतनी फरीदपुर: जहानाबाद में किसानों पर चोरों की नज़र, 18 फीट गहरे कुएँ से मोटर उड़ा ले गए बदमाश; पीड़ित किसान ने बताई आपबीती
जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में चोरों ने किसान मुकेश कुमार के कुएं में 18 फीट नीचे लगा 2 एचपी मोटर चोरी कर लिया। बदमाश ताला तोड़कर लोहे की जाली उखाड़ते हुए तार और केबल भी काट ले गए। पीड़ित किसान ने मीडिया से बातचित के दौरान गुरुवार को बताया कि पिछले महीने भी मोटर चोरी हुई थी। मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।