दमयंती नगर: भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, आंबेडकर चौक पर हुआ भव्य स्वागत
दमोह। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा केएन कॉलेज से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से कार्यक्रम स्थल पहुंची। घंटाघर पर पुष्पवर्षा और अखाड़ों के प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। विधायक जयंत मलैया, दीपू भार्गव सहित श्रद्धालु शामिल हुए। आंबेडकर चौक पर अहिरवार समाज संघ ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।