तेंदूखेड़ा: ग्राम कदई सगोरिया में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थाना की मालिया चौकी अंतर्गत ग्राम कड़ाई सागोरिया में खेत में काम कर रहे किसान को करंट लगने से उसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की शाम 5 बजे किसान मुलायम पटेल अपने खेत में काम कर रहा था जिसे करंट लग गया परिजन तत्काल ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के उपरांत उसे में मृत घोषित कर दिया।