अतर्रा: अतर्रा में टैंपो की टक्कर से किसान की मौत, एक अन्य को गंभीर हालत में रेफर किया गया
Atarra, Banda | May 11, 2026 सवारी उतार रही टैंपो में पीछे से आ रही दूसरी टैंपो ने टक्कर मार दी, जिससे भतीजी की ससुराल तेरहवीं के निमंत्रण में जा रहे किसान समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल की हालत गंभीर होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है