सोहागपुर: डी-लिस्टिंग कराने को लेकर सिटी स्टार होटल में जनजाति सुरक्षा मंच की पत्रकारवार्ता हुई आयोजित
जिला मुख्यालय में स्थित होटल सिटी स्टार में बुधवार को जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश में जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा डी-लिस्टिंग की मांग को लेकर आगामी एक बड़े आंदोलन एवं महारैली का आह्वान किया गया है।