सोहागपुर: पुरानी बस्ती में पिता के साथ मारपीट करने वाले पुत्र के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती कोरियान मोहल्ला में पिता के साथ पुत्र के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ उसके पुत्र के द्वारा अभद्रता करते हुए गालीगलौज देकर मारपीट किया गया वह जान से मारने की धमकी दी गई है।