कोरांव: गाढ़ा गांव में बारात आने से पहले झोपड़ी में लगी आग, बारात की तैयारियों और गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
कोरांव थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में सोमवार शाम बारात आने से ठीक पहले एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में बारात की तैयारियों और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, गाढ़ा निवासी शिवा पुत्र स्व. मुन्नन आदिवासी की बहन खुशबू की बारात सोमवार को वाराणसी से आनी थी। शाम करीब 6:30 बजे बारात की तैयारियों के बीच भोजन बनाया जा रहा था।